दिनांक 20 अप्रैल 2024 को टैलेंट डेवलपमेंट काउंसिल, कानपुर द्वारा संचालित शिक्षा संस्कार केन्द्रों आजाद नगर, विष्णुपुरी एवं मैनावती मार्ग, कानपुर के शैक्षिक सत्र 2023-24 के समापन के अवसर पर छात्रों का परीक्षाफल पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री बलराम नरूला, प्रबंध निदेशक, जेट नेटवियर्स प्रा० लि०, विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ० उमेश पालीवाल, निदेशक, पालीवाल डायग्नोस्टिक्स प्रा०लि० एवं डॉ० कमल किशोर गुप्ता, प्रबन्धक, सेठ मोती लाल खेड़िया सनातन धर्म विद्यालय रहे।